भारत पर भारी पड़ा ईरान का हमला! आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी की कीमत, जानिए ताजा भाव

अमेरिका द्वारा ईरान पर किया गया हमला भारत पर भारी पड़ गया है जिसकी वजह से सोना-चांदी की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद पूरे विश्व में तनाव का माहौल हो गया है। इस वजह से निवेशक डर गए हैं और जमकर सोना खरीद रहे हैं। इसी वजह से सोने की कीमत आसमान पर पहुंच रही है। MCX पर फरवरी बिक्री वाला सोना 557 रुपया तेजी के साथ 41220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 7 जनवरी को एमसीएक्स 40663 प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार के 20 मिनट बाद 9.22 बजे यह 582 रुपये की तेजी के साथ 41,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। कारोबार के दौरान एक समय यह 41278 पर भी पहुंच गया था। MCX पर अब तक 41254 लाइफ टाइम हाई स्तर है। एमसीएक्स पर फरवरी बिक्री वाली चांदी भी 675 रुपये की तेजी के साथ 48806 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। सात जनवरी को यह 48130 के स्तर पर बंद हुई थी। सुबह के 9.25 बजे यह 673 रुपये की तेजी के साथ 48803 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। कारोबार के दौरान यह 48873 प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी।इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत बुधवार को 1,600 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। वैश्विक बाजार में सोने का भाव तकरीनब सात साल बाद 1,600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर गया है। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर बुधवार को सोने के फरवरी अनुबंध में 17.05 डॉलर यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 1,591.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव कॉमेक्स पर 1,612.95 डॉलर प्रति बैरल तक उछला जोकि फरवरी 2013 के बाद का सबसे उंचा स्तर है जब सोने का भाव 1,617 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/306bUNt
कोई टिप्पणी नहीं