ईरान-अमेरिका युद्ध हुआ तो किसको साथ देगा भारत, पढ़िए चौंकाने वाला जवाब

इस समय ईरान और अमेरिका युद्ध के कगार पर खड़े हैं, लेकिन यदि ऐसा होता है तो इसका असर भारत पर पड़ेगा। ऐसे में कई लोग सोच रहे हैं कि भारत किस देश का साथ देगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो इस युद्ध में किसी भी देश यानी ईरान या अमेरिका को अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं करने देगा। ऐसे में अब भारत के जवाब का इंतजार किया जा रहा है जो बिल्कुल स्पष्ट है।ईरान ने अमेरिका दो टूक कह दिया है कि वो अपने सैन्य कमांडर की हत्या का बदला जरूर लेगा। इस घटना ने दोनों देशों को युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्द हुआ तो इसका दुनिया के साथ भारत पर क्या असर पड़ेगा?आपको बता दें कि इन दोनों देशों के बीच युद्ध होने पर भारत को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है कि साथ ही आबादी की सुरक्षा के हित भी जुड़े हैं। पश्चिम एशियाई देशों में भारत के करीब 80 लाख लोग रहते हैं। इसमें से ज्यादातर लोग फारस की खाड़ी के तटीय इलाकों में रहते हैं। ऐसे में अगर इस इलाके के सीमित क्षेत्र में भी कोई सैन्य टकराव होता है तो भारत के लिए बड़ी चिंता अपने लोगों को बाहर निकालने को लेकर होगी। आपको बता दें कि ईरान के करीब संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, कुवैत समेत कई मुल्क हैं जहां भारतीय बहुत बड़ी तादाद में रहते हैं। विदेश मंत्राय के मुताबिक अकेले ईरान में 4000 भारतीय रहते हैं।इन दोनों देशों के बीच अगर युद्ध हुआ तो कहीं ना कहीं भारत को कच्चा तेल आयात करने में भी दिक्कत आएगी। क्योंकि खाड़ी क्षेत्र भारत जैसे दुनिया के बड़े ऊर्जा आयातक मुल्क के लिए खासा अहम है। हालांकि बीते दो सालों के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते भारत ने ईरानी तेल आयात को तो लगभग शून्य कर दिया है। लेकिन अब भी बड़ी तादाद में तेल ईराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात से आयात होता है। जिसका भारत तक पहुंचने का रास्ता फारस की खाड़ी में होर्मुज गलियारे से होकर गुजरता है।आपको बता दें कि भारत और ईरान के बीच साल 2014 में चाबहार बंदरगाह और जाहेदान रेल परियोजना को लेकर करार हुआ था। दोनों देशों के बीच चाहबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए भारत के 85 मिलियन डॉलर निवेश का समझौता हुआ था। युद्ध की स्थिति में इस पर भी असर पड़ेगा। हालांकि भारत के ईरान और अमेरिका के साथ रिश्ते अच्छे हैं। इस तनाव भरे महौल में भारत की तरफ से कहा गया है कि दोनों देश संयम बरतें। हालांकि इस युद्ध में भारत किसका साथ देगा वो उस समय के हालातों पर निर्भर करेगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Dqdf7
कोई टिप्पणी नहीं