Breaking News

इन देशों में नहीं होती है रात, देखने को मिलेंगे बेहद खूबसूरत नजारे


नई जगहों पर घूमना हमारी बोरिंग लाइफ में नया स्पार्क और रोमांच लेकर आता है। नई जगहों पर घूमना जहां हमें सुकून का एहसास कराता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो घूमने-फिरने पर खूब पैसा खर्च करते हैं। हम आपको उन देशों से रूबरू कराते हैं कुछ ऐसे देशों से जहां कई दिनों तक सूरज नहीं डूबता है लिहाजा कई दिनों तक रात भी नहीं होती है। नॉर्वेयहां के स्थानीय लोग इसे मध्य रात्रि का देश भी कहते हैं। यह देश आर्कटिक सर्किल के तहत आता है। इस देश में मई के महीने से लेकर जुलाई की बीच लगभग 76 दिनों तक सूरज चमकता रहता स्वीडनस्वीडन में सूरज लगातार सौ दिनों तक डूबता नहीं है। मई से लेकर अगस्त के महीने तक लगातार यहां सूरज निकला रहता है।अलास्काअलास्का के ग्लेशियर पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है। यहां मई के महीने से लेकर जुलाई तक सूरज डूबता ही नहीं है। फिनलैंडफिनलैंड की खूबसूरती को यहां की झीलें दोगुना कर देती हैं। गर्मी के दिनों में यहां लगातार 73 दिनों तक सूरज चमकता रहता है। सैलानियों के लिए ये बेहतरीन विकल्प है। कनाडाइस देश में काफी लंबे समय तक बर्फ रहती है। लेकिन इसके उत्तरी-पश्चिमी भाग में लगभग 50 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता है। आइसलैंडआइसलैंड यूरोप का दूसरे नंबर का बड़ा द्वीप है। पर्यटक यहां रात के वक्त भी दिन का लुत्फ उठा सकते हैं। दस मई से लेकर जुलाई के महीने तक सूरज अस्त नहीं होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QlfEYc

कोई टिप्पणी नहीं