जबरदस्त पॉपुलर हुआ ये डेटिंग एप, शादीशुदा मर्दों और महिलाओं का नए लोगों से करवाता है अफेयर

भारत में एक डेटिंग एप जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है जो शादी से बाहर अफेयर करवाता है। यह एक्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन है जिसने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। इस डेटिंग एप के करीब 8 लाख भारतीय यूजर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस एप पर भारतीय महिलाओं की संख्या भी बड़ी तादात में हैं जो शदीशुदा होने बावजूद बाहर के लोगों से अपना रिश्ता रखती हैं। इस मामले बेंगलुरु शहर सबसे आगे बताया गया है।इस ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म को खास तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए ही बनाया गया है। ग्लीडेन एप के दुनिया भर में लाखों सब्सक्राइबर्स बन चुके हैं। यह एप महिला यूजर्स के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है, वहीं पुरुषों को इसके लिए कुछ शुल्क देना होता है। इस प्लेटफॉर्म पर आने वालों का आयु वर्ग 34 से 49 वर्ष तक का है।ग्लीडेन का कहना है कि वो इस बात की गारंटी देता है कि अपने यूजर्स पहचान किसी को नहीं बताता। बताया गया है कि भारत की महिलाओं के बीच इस एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल ग्लीडेन के भारतीय यूजर में 25 फीसदी महिलाएं थीं, जो अब बढ़कर 35 फीसदी हो गई हैं। इस एप से हर रोज ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुड़ रही हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U7bMw8
कोई टिप्पणी नहीं