Breaking News

इस शहर ने पार कर दी सारी हदें, देश की सबसे प्रदूषित जगह में हुआ शुमार


झारखंड का झरिया देश का सबसे प्रदूषित शहर है। वहीं दिल्ली की हवा में हल्का सुधार देखने को मिला है और वह देश का 10वां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। ग्रीन पीस इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। झरिया देश के सबसे बड़े कोयला स्रोतों में से एक है। दिल्ली प्रदूषण के मामले में इस वर्ष 10वें नंबर पर रही है, जबकि एक साल पहले यह आठवें नंबर पर थी। झारखंड का ही धनबाद भारत का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है, जिसे उसके कोयला भंडार और उद्योग के लिए जाना जाता है।देशभर के 287 शहरों से पीएम 10 डाटा के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके अनुसार मिजोरम का लुंगलेई सबसे कम प्रदूषित है। इसके बाद मेघालय का डौकी शहर है। शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में से छह उत्तर प्रदेश के हैं नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद और फिरोजाबाद। पिछले वर्ष ग्रीन पीस की रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहरों में से सात भारत से हैं। इनमें पांच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ही मौजूद हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि राजधानी दिल्ली से सटा गुरुग्राम दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। यहां एयर विजुअल की हालत खराब थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aCDK99

कोई टिप्पणी नहीं