आज ही निपटा लें सारे जरूरी काम, कल पूरे देश में होने वाली है इतनी बड़ी दिक्कत

आप आज ही सारे जरूरी काम निपटा लें तो अच्छा है क्योंकि 8 जनवरी को पूरे देश में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। जी हां, आपके बैंक से जुड़े कोई काम हैं तो उसे आज यानी 7 जनवरी को ही निपटा लें, क्योंकि कल यानी 8 जनवरी को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। क्येांकि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में बैंकों की यूनियन वाले भी शामिल होने वाले हैं।ऐसे में जिस बैंक ब्रांच के कर्मचारी हड़ताल का समर्थन करेंगे वहां कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा एटीएम में भी पैसों की किल्लत हो सकती है। हालांकि बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया कि हड़ताल में भाग लेने वाली यूनियनों में हमारे बैंक कर्मचारियों की सदस्यता बहुत कम है। ऐसे में बैंक के कामकाज पर हड़ताल का असर कम से कम होगा।हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा के कामकाज पर हड़ताल का असर पड़ेगा। बैंक ने कहा कि वह अपने ब्रांच के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित कर रहा है। इसी तरह केनरा बैंक को भी हड़ताल से कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। जबकि सरकारी क्षेत्र का सिंडिकेट बैंक भी प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपने परिचालन को सामान्य बनाये रखने के लिये आवश्यक कदम उठा रहा है। आपको बता दें कि देशव्यापी हड़ताल में बैंक यूनियन- अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI), इंडियन नेशनल बैंक एम्पलाइज फेडरेशन (INBEF), भारतीय राष्ट्रीय बैंक अधिकारी कांग्रेस (INBOC) और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ (BKSM) शामिल हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N2M33J
कोई टिप्पणी नहीं