बीत गया ग्रहण, नुकसान से बचने के लिए तुरंत कर दें इन चीजों का दान

साल का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार को लगा। चंद्रग्रहण शुक्रवार रात 10.39 मिनट से शनिवार (11 जनवरी) तड़के 2.42 मिनट तक रहा। 4 घंटे 1 मिनट अवधि वाले चंद्र ग्रहण के बारे में ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह उप छाया चंद्र ग्रहण है, यानि की इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला हैं, लेकिन फिर भी आइए जानते हैं कि ग्रहण के प्रकोप को कम करने के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए।ग्रहण के बाद करें ये कामजो लोग काफी समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं उनके लिए ग्रहण के बाद स्नान करके रस वाली मिठाइयों का दान करना शुभ माना गया है।मान्यता है कि जिन लोगों को संपत्ति संबंधित कोई विवाद होता है, उन्हें ग्रहण के बाद स्नान करके तिल या उससे बनीं मिठाइयों का दान करनी चाहिए। दान करने के लिए तिल के लड्डू, तिल की बर्फी, तिल के आटे की बर्फी, तिल-मूंगफली से बनीं बर्फी या लड्डू। जिन लोगों के पास तिल उपलब्ध न हो वो किसी भी तरह की मिठाई का दान कर सकते हैं।मान्यता है कि जिस घर में कोई शख्स हमेशा बीमार रहता है या लंबी बीमारी से जूझ रहा है तो इसके लिए ग्रहण के बाद एक घी से भरा हुआ कटोरा लेना चाहिए। इस घी के कटोरे में एक चांदी का सिक्का या चांदी का टुकड़ा डालकर, घी से भरे कटोरे में एक चांदी का टुकड़ा डालकर करें दान उसमें आपनी छाया देखकर दान करना चाहिए।जिन लोगों के जीवन में शांति की कमी रहती हैस उन्हें चंद्र ग्रहण के बाद मछलियों को आटा डालना चाहिए या मछलियों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शांति का वास होता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TcLlF1
कोई टिप्पणी नहीं