रणजी ट्रॉफी: मणिपुर को देखना पड़ा हार का मुंह, इन खिलाड़ियों ने नहीं खोला खाता

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मैच में शुरुआती दिन मणिपुर 106 रन पर सिमट गई। प्रभुदेसाई की गेंदबाजी के सामने आधे घंटे में ही मणिपुर का स्कोर 6 विकेट पर 9 रन हो गया। हालांकि सलामी बल्लेबाज अल बाशिद मुहम्मद ने 43 रन की पारी खेली जिससे टीम उबरकर 100 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। इसके जवाब में सुमिरन अमोनकर के 115 रन से गोवा ने स्टंप तक 2 विकेट गंवाकर 225 रन बनाकर 119 रन की बढ़त हासिल कर ली।ये खिलाड़ी नहीं खोल पाए खातापहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर के बल्लेबाज गोवा के दाएं हाथ के मीडियम पेसर विजेश प्रभुदेसाई के सामने टिक नहीं पाए। उन्होंने लगातार विकेट लेते हुए मणिपुर का स्कोर 5 रन पर 5 विकेट कर दिया था। इसके बाद यह स्कोर 9 रन पर 6 विकेट हो गया था, लेकिन अल बशीद मुहम्मद (43) को रैक्स राजकुमार सिंह (21) के साथ मिलकर टीम को दहाई के आंकड़े पार ले गए। इसके बाद भी उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और 106 रन पर पूरी टीम निपट गई। मणिपुर के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। प्रभुदेसाई ने 10 ओवर में 4 मेडन डाले और केवल 14 रन दिए।दोहरा शतक लगाने से चूक गएप्लेट ग्रुप के एक अन्य मैच में मिजोरम ने पटना में बिहार के खिलाफ स्टंप तक पहली पारी में 2 विकेट गंवाकर 310 रन बना लिए। उसके लिए प्रतीक देसाई ने 210 गेंद में 192 रन बनाये जबकि तरुवर कोहली 88 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। देसाई ने अपनी पारी में 27 चौके लगाए और 1 छक्का लगाया। वे रन आउट होने की वजह से दोहरा शतक पूरा करने से चूक गए।वहीं तरुवर कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरे शतक की तरफ कदम बढ़ाए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 307 रन बनाए थे। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला तिहरा शतक है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35kcUOT
कोई टिप्पणी नहीं