शुरू हुई नई सर्विस! अब किसी भी बैंक के ATM में जमा करा सकते है पैसा, जानिए कैसे

अब आपको पैसे जमा कराने के लिए अपने ही बैंक के ATM में जाने की जरूर नहीं क्योंकि अब आप किसी भी बैंक के ATM में कैश जमा करा सकते हैं। जी हां, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के जरिए एक से दूसरे बैंक में पेमेंट करने की सुविधा देने के बाद नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब कैश डिपॉजिट के लिए भी ऐसा ही कदम उठाने की खातिर बैंकों को कह रही है। उसने यह सुविधा बैंकों की शाखाओं या अन्य जगह लगे ATM पर शुरू करने के लिए कहा है।बताया गया है नेशनल फाइनैंशल स्विच के जरिए इंटरऑपरेबल कैश-डिपॉजिट सिस्टम शुरू करने से पूरे बैंकिंग सिस्टम के लिए करंसी संभालने की लागत में कमी आएगी। इस स्विच को इंस्टिट्यूट फॉर डिवेलपमेंट ऐंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नॉलजी ने बनाया है। ऐसा करने से ATM ऑपरेटर्स को भी मशीन में कैश डालने की लागत घटाने में मदद मिलने के साथ ही डिपॉजिट किए गए पैसों को निकाला भी जा सकेगा।यह सर्विस लागू होने से ग्राहकों के लिए अन्य बैंकों के ATM पर कैश डिपॉजिट करना मुमकिन हो जाएगा। इन मशीनों को कैश-डिपॉजिट मशीन या कैश रीसाइकिलर के नाम से जाना जाता है। माना जा रहा है कि इस सुविधा का सबसे अधिक फायदा ई-कॉमर्स कंपनियों और फूड एग्रीगेटर्स को मिलेगा। डिलिवरी एजेंट्स को डिपॉजिट ATM पर इंस्टेंट क्रेडिट करने से कैश संभालने की लागत घटाने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक और साउथ इंडियन बैंक पहले से इंटरऑपरेबल डिपॉजिट की सुविधा दे रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QMtQtk
कोई टिप्पणी नहीं