खुशखबरी! अब आसान हो गया है Aadhaar Card में मोबाइल नंबर बदलवाना, जानिए कैसे

हाल ही में आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने अपने आधार नंबर डेटाबेस में इसे अपडेट करने के बारे में जानकारी दी है। यूआईडीएआई ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में UIDAI ने कहा है कि अगर आप भी अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो आपको अब किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाएं और मोबाइल नंबर अपडेट करने के रिक्वेस्ट दे सकते हैं।अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको केवल 50 रुपये खर्च करने होंगे। दरअसल, जब भी आप आप आधार नंबर का इस्तेमाल किसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर इसके लिए ओटीपी भेजा जाता है। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड या ईमेल आईडी पर ही भेजा जाता है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो ये ओटीपी आपके पुराने नंबर पर ही आएगा। और फिर आप ओटीपी प्रक्रिया को नहीं पूरा कर सकेंगे। साथ ही आप अपने आधार को किसी दस्तावेज से लिंक भी नहीं करा सकेंगे।ऐसे में अगर आप भी किसी कारण से अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां 50 रुपये खर्च कर आपके आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। साथ ही आप आप अपने आधार नंबर से संबंधित कोई सेवा लेना चाहते हैं तो आप आधार सेवा केंद्र से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RyPy3a
कोई टिप्पणी नहीं