Breaking News

2020: इन राशि वालों पर बरसने वाली है कृपा, बेहद ही खास रहने वाला है नया साल


साल 2020 अलग अलग राशि के लिए अलग प्रभाव वाला साबित होगा। हमारी राशि और ग्रहों की स्थिति का मूड से लेकर रोजमर्रा की घटनाओं तक पर असर पड़ता है। यह साल आपके लिये क्या कुछ खास लेकर आया है आईये राशि अनुसार जानते हैं।मेषयह अग्नि तत्व की राशि है, इसलिये इस राशि के जातकों में गतिशीलता, दृढ़-संकल्प और ऊर्जा देखी जा सकती है। इन लोगों को अपनी प्रशंसा सुनना पसंद होता है और अपने फैसलों पर पूरा भरोसा होता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में इस साल मेष राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में होने वाली छोटी सी नोकझोक भी बड़े झगड़े का रुप ले सकती है। अपने रुठे लवमेट को मनाने के लिये आपको काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। यदि आप प्रेम के बंधन को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने संगी को बराबर का दर्जा दें।मिथुनवायु तत्व की राशि होने के कारण ये लोग कल्पनाशील और भावुक भी होते हैं, और इसलिये कला के क्षेत्रों में यह अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि के लोगों को इस साल मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस राशि के कारोबारियों को इस साल की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आपके मनमाफिक परिणामों की प्राप्ति होगी। लवमेट के साथ घूमने के लिये आप समय निकालेंगे। जो लोग अपने प्रिय के साथ शादी करना चाहते हैं उन्हें अगस्त से दिसंबर के महीने के बीच अपने घर वालों से बात करनी चाहिये। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।वृषभपृथ्वी तत्व की राशि वृषभ के जातक जीवन में सारी सुख-सुविधाएं पाने की इच्छा रखते हैं और अपने इरादों को किसी से साझा नहीं करना चाहते। अपने कर्तव्य और दायित्व को पूरा करने के लिये यह किसी भी हद तक जा सकते हैंआप जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उसके हर छोटे बड़े पहलु पर विचार करें। इस राशि के जो जातक नौकरी पेशा से जुड़े हैं उन्हें अपने सहकर्मियों के साथ शालीन व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।कर्ककर्क राशि के जातक स्वभाव से भावुक और लचीले होते हैं। रिश्तों को लेकर यह लोग बहुत संवेदनशील आप अपने करियर को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं।आपकी लगन इस साल कारोबार के क्षेत्र में भी आपको अच्छे फल देगी। प्रेम जीवन में कई परिवर्तन आ सकते हैं। इस साल आप अपने अहम भाव को भुलाकर एक आदर्श प्रेमी बन सकते हैं। अपने प्रिय के साथ कई खुशी भरे पल इस साल आप बिता सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36eAEWd

कोई टिप्पणी नहीं