राजधानी से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत डेस्टिनेशन्स, ऐसे करें प्लान

रोज-रोज के एक जैसे रुटीन से बोर होकर मूड को फ्रेश करने के लिए लोग ट्रिप के प्लान तो खूब बनाते हैं, लेकिन वो प्लान कामयाब हो इस बात की कोई गारंटी नहीं है। कभी किसी को टाइम नहीं होता तो कभी किसी को दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पाती। अगर आप भी लंबे समय से कहीं घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक से दो दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं। वृदांवनदिल्ली से वृदांवन की दूरी केवल 142 किलोमीटर है। अगर आप गाड़ी से जा रहे है तो आपको वहां पहुंचने में सिर्फ दो घंटे लगेंगे। आप चाहें तो बस और ट्रेन से भी जा सकते हैं। यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी के कई मंदिर हैं। यह स्थान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है। यहां सबसे फेमस बांके बिहारी मंदिर है, जहां लोग दूर दूर से माथा टेकने आते हैं।नीमराना फोर्ट-पैलेसदिल्ली से महज 122 किलोमीटर की दूरी पर नीमराना फोर्ट-पैलेस है। यहां पहुंचने के लिए आपको दो घंटे का समय लगेगा। यहां एक किला हुआ करता था, जिसे अब आलिशान होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इस होटल के चारों तरफ हरियाली है। आप यहां एक या दो रात स्टे करने जा सकते हैं। यहां आप जीप ड्राइविंग और कैमल राइड का लुत्फ भी उठा सकते हैं। कुल मिलाकर मूड को रिफ्रेश करने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।आगराआप चाहें तो आगरा घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। ताजनगरी आगरा का सफर भी आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं। यह दिल्ली से महज 3 से 3:30 घंटे की दूरी पर है। यहां ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट भी टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।भरतपुर बर्ड सेन्चुरीअगर आप पशु पक्षियों से लगाव रखते हैं तो भरतपुर बर्ड सेन्चुरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये दिल्ली से 182 किलोमीटर की दूरी पर है जहां पर आप अलग-अलग तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। फरीदाबाद रिजॉर्टइन सबके अलावा दिल्ली से सटा हुआ फरीदाबाद रिजॉर्ट भी किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर स्थित इन रिजॉर्ट में लोग शांति की तलाश में आते हैं, जहां आपको हर तरह की सुख सुविधाएं मिलेंगी। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QgRk9X
कोई टिप्पणी नहीं