10 तारीख को बन रहा है गजब संयोग, बस कर लें ये काम और हो जाएगी धन की प्राप्ति

पौष मास की पूर्णिमा हमेशा ही बहुत खास मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार, इस पूर्णिमा को किए गए उपायों से जीवन की सभी अपूर्णताएं पूर्ण हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो उपाय जिनको करके आप अत्यधिक धन की प्राप्ति कर सकते हैं। ये हैं वो कुछ उपाय...1- पौष पूर्णिमा के दिन अपार धन की प्राप्ति के लिए सुबह उठकर पीपल के पेड़ के सामने कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करके दीपक जलाएं।2- सफल दाम्पत्य जीवन के लिए पौष पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी दोनो मिलकर पूर्ण चन्द्रमा को गाय के दूध का अर्ध्य दें। इससे दाम्पत्य जीवन में जीवन भर मधुरता बनी रहेगी।3- चन्द्र से अगर शुभ ग्रह छः, सात और आठ राशि में हो तो यह एक बहुत ही शुभ स्थिति है। शुभ ग्रह शुक्र, बुध और बृहस्पति माने जाते हैं। यह योग मनुष्य जीवन सुखी, ऐश्वर्या वस्तुओं से भरपूर, शत्रुओं पर विजयी, स्वास्थ्य, लम्बी आयु कई प्रकार से सुखी बनाता है।4- जिस भी व्यक्ति को जीवन में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वे पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय पूरण चन्द्रमा को गाय के कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर इस मंत्र- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम: का उच्चारण करते हुये अर्घ्य दें।5- धन संबंधित आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण चंद्रमा को देखते हुए उपरोक्त मंत्र का 108 बार जप करें, ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्या खत्म हो जायेगी।6- पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के चित्र पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन सुबह सभी कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें, इस उपाय से घर में धन की कोई भी कमी जीवन भर नहीं रहेगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T5Lx8R
कोई टिप्पणी नहीं