शिवांगी ने दिखाया अद्भुत कारनामा, सिर्फ कुछ सेकंड में पूरी की 100 मी रेस

असम की शिवांगी शर्मा ने खेलो इंडिया युवा खेलों में तैराकी में चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। वहीं महाराष्ट्र ने हरफनमौला प्रदर्शन करके शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बता दें कि शिवांगी ने तरणताल में चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने महिलाओं के अंडर 21 वर्ग में 100 मीटर फ्रीस्टाइल का पीला तमगा 59 . 26 सेकंड में जीता। बात करें महाराष्ट्र की तो इस राज्य ने 60 स्वर्ण समेत 193 पदक अपने नाम कर लिये हैं। महाराष्ट्र के मिहिर आंब्रे, रूद्रानीश मिश्रा और आरोन फर्नांडिस ने चार गुणा सौ मीटर रिले में टीम को कर्नाटक पर 0 . 24 सेकंड से जीत दिलाई। दूसरी ओर महाराष्ट्र की अंडर 17 खो खो टीमों, दो पहलवानों और तीन भारोत्तोलकों ने भी स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा को उसके पहलवानों ने 3 स्वर्ण पदक दिलाये। दिल्ली के तैराकों ने भी तीन स्वर्ण पदक जीते। अब दिल्ली 30 स्वर्ण लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश के 23 स्वर्ण पदक हैं। महाराष्ट्र के अभिषेक निपाने और किरण मराठे ने ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु ने भारोत्तोलन में अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में 2 स्वर्ण पदक जीते जिससे वह 13 स्वर्ण और 25 रजत समेत 53 पदक जीतकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया। असम 13 स्वर्ण और 13 रजत समेत 40 पदक लेकर सातवें स्थान पर है। ज्ञात हो कि खेलो इंडिया खेल के तीसरे सत्र का समापन समारोह बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की मौजूदगी में होगा ।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G2JevA
कोई टिप्पणी नहीं