100 खिलाड़ी आज दिखाएंगे अपना दम, नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो रही है तैयारी

प्रदेश और राष्ट्रीयस्तर पर प्रभावी प्रदर्शन को देखते हुए इस बार धार को राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप आयोजित करने का मौका पहली बार दिया गया है। इसमें प्रदेश के 30 जिलों के 1100 बच्चे कराते और कुमिते में भाग ले रहे हैं। दो एशियन और 50 नेशनल स्तर के जज-रैफरी निर्णय देंगे। 6 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में 160 इवेंट होंगे।7 से 18 साल के बच्चे ले रहे हैं भागभारतीय खेल प्राधिकरण के हॉल में 2 जनवरी से कराते स्पर्धा का आयोजन प्रारंभ किया गया। इसमें 7 साल से कम (बिलो ब्लैक बेल्ट) और 18 साल से अधिक (ब्लैक बेल्ट) आयु वर्ग के बच्चों को अवसर दिया गया है। यहां गोल्ड मेडल जीतने वाले (ब्लैक बेल्ट) सीनियर खिलाड़ियों को मार्च 2020 में अरुणाचल प्रदेश में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित माना जाएगा। सुबह 10 से रात 8 बजे तक विभिन्न इवेंट में बच्चे भाग ले रहे हैं। धार में हो रही राज्यस्तरीय कराते चैंपियनशिप में 2 एशियन लेवल के जज (कराते फेडरेशन से क्वालिफाइड) प्रवीण डोबले देवास और ओंकार मोहवे छिंदवाड़ा विशेष रूप से धार आए हैं। इनके अलावा 50 नेशनल जज व रैफरी हैं। यह ओलिंपिक संघ एवं मप्र शासन से अधिकृत टूर्नामेंट हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tsPqtM
कोई टिप्पणी नहीं