लाखों Whatsapp यूजर्स को तगड़ा झटका! अब इन मोबाइल फोन्स में नहीं करेगा काम

लाखों Whatsapp यूजर्स के लिए बुरी खबर है। 1 फरवरी 2020 से आपका फेवरेट मेसेजिंग एप Whatsapp लाखों मोबाइल फोन्स पर काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि इसका एप अब जल्द ही लाखों स्मार्टफोन्स पर 1 फरवरी के बाद नहीं चलेगा।इसके पीछे की वजह कंपनी यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए यह कदम उठा रही है। आपको बता दें कि कंपनी के इस फैसले के बाद एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले लाखों पुराने स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप नहीं चल पाएगा।इन आईफोन्स पर बंद हो जाएगा व्हाट्सएपआपको बता दें कि फरवरी 2020 से आईओएस 8 और उससे पहले के वर्जन पर चलने वाले आईफोन्स पर काम नहीं करेगा। हालांकि जिन यूजर्स के आईफोन 6 और उसके बाद आए आईफोन हैं उनके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सएपजो लोग एंड्रॉयड के 2.3.3 वर्जन से पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं उन पर अब यह एप नहीं चलेगा। आपको बता दें कि एंड्रॉयड जिंजरब्रेड 2010 में लॉन्च हुआ था। इस वजह से करीब 10 साल पहले लॉन्च हुए हुवावे, सैमसंग, सोनी और गूगल के कुछ स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सएप नहीं चला सकेंगे।इन विंडोज फोन चलता रहेगा व्हाट्सएपविंडोज फोन की बात की जाए विंडोज फोन 8.1 और उसके बाद आए डिवाइसेज पर यह एप काम करता रहेगा। यदि 1 फरवरी के बाद इन विंडोज फोन को यूजर्स को व्हाट्सएप ऐक्सेस करने में दिक्कत होती है तो वे अपने ओएस को अपडेट कर व्हाट्सएप चला सकते हैं।व्हाट्सएप पहले भी बंद कर चुका है सपोर्टआपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब व्हाट्सएप ने मोबाइल फोन्स के लिए अपना सपोर्ट बंद किया हो बल्कि इससे पहले भी कंपनी 30 जून 2017 से Nokia Symbian S60, 31 दिसंबर 2017 से ब्लैकबेरी OS और ब्लैकबेरी 10 और 31 दिसंबर 2018 से नोकिया S40 के लिए अपना सपोर्ट बंद कर चुकी है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38vAFq3
कोई टिप्पणी नहीं