Breaking News

आज भारत में Vivo V17 होगा लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V17 लॉन्च करने जा रहा है। 26 नवंबर को इस फोन को रूसी मार्केट में उतारा गया है। इससे पहले फिलिपिन्स में इस स्मार्टफोन को Vivo S1 Pro के नाम से पेश किया जा चुका है। रूस में Vivo V17 की कीमत 22,990 रूबल (करीब 25,900 रुपये) और फिलिपिन्स में फोन की कीमत पीएचपी 15,999 (लगभग 22,500 रुपये) रखी गयी है। माना जा रहा है कि भारत में हैंडसेट को 25,900 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। Vivo V17 को दो कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं, जिसमें क्लाउडी ब्लू और ब्लू फॉग कलर शामिल हैं।

Vivo V17 Specifications

स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। हैंडसेट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर करता है और डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि चीन में इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Vivo V17 के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Nokia 9 PureView को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेट, जानें खासियत

फोटोग्राफी के लिए Vivo V17 में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और तीसरा व चौथा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38esMp3

कोई टिप्पणी नहीं