Breaking News

मनाली में शुरू हो गई है Snow fall, इन जगहों पर लें घूमने का मजा


हम में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें स्नो फॉल देखने का बहुत शौक होता है। उन्हें घूमने-फिरने का सबसे बेस्ट सीजन सर्दियां लगती हैं अगर आपको भी स्नो फॉल देखनी है, तो आप मनाली में जा सकते हैं। इस बार मनाली में स्नोफॉल बहुत जल्दी शुरू हो गई है।आमतौर पर यहां दिसम्बर के शुरुआती हफ्ते में बर्फबारी शुरू होती है।ऐसे में अगर आप मनाली की इन जगहों पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं-मॉल रोडमनाली में सबसे फेमस जगह इसे माना जाता है जो आपको टाउन के हर हिस्से से जोड़ता है। यहां पर खूबसूरत वादियां के साथ-साथ खूब शॉपिंग भी कर सकते हैं।सोलंग वेलीअगर आपको एडवेंचर पंसद है तो आप सोलंग वेली की ओर रुख कर सकते है। यह मनाली से 14 किमी की दूरी में है। यहां पर आप केबल कार, हेलीकॉप्टर राइड, ट्रेकिंग, स्कीइंग आदि ऐसे एंडवेचर का आनंद उठा सकते हैं।ओल्ड मनालीअगर आपको नेचर बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप पुराने मनाली की ओर जा सकते हैं। यहां पर आपको ट्रेडिशनल और मॉर्डन का यूनिक प्लेस देखने को मिलेगे। इसके अलावा आप यहां पर कई खूबसूरत मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।गुलाबायह मनाली से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पूरा बर्फ से ढका रहता है। अगर जगह स्नो लवर्स के लिए सबसे अच्छी है। इसके साथ ही आप यहां पर पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग भी कर सकते हैं।हंपटा पासयह पास कुल्लू वैली को लाहौल से जोड़ता है। यहां पर बर्फबारी देखने का अपना ही एक अलग मजा है। अगर आप मनाली जा रहे है तो इस जगह तो जरूर जाएं।खीर गंगाअगर आपको ट्रेकिंग बहुत ही ज्यादा पंसद है, तो आप खीर गंगा की ओर रुख कर सकते हैं। यह नेचुरल ब्यूटी का बेहद अच्छा नमूना है। यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है क्योंकि इस छोटे से गांव में पहुंचने के लिए आपको सिर्फ ट्रेकिंग ही करनी पड़ेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36y3iB7

कोई टिप्पणी नहीं