ITA में द कपिल शर्मा शो को मिले बेस्ट शो से लेकर इतने अवॉर्ड, CM खांडू ने दी बधाई

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला द कपिल शर्मा शो टीवी की दुनिया में छाया हुआ है। कपिल शर्मा की कॉमेडी और स्टार्स की मस्ती को काफी पसंद किया जाता है। ये शो टीवी में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में शुमार है। आईटीए अवॉर्ड्स में कपिल शर्मा शो को कई सारे अवॉर्ड मिले हैं। यह अवॉर्ड शो के आर्टिस्ट और टैक्निशियन्स को मिले हैं। कपिल शर्मा के इस उपलब्धि पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बधाई दी है। उन्होंने कपिल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ITA अवॉर्ड 2019 के लिए बधाई कपिल शर्मा जी। शो के डायरेक्टर और राइटर भारत कुकरेती ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बेस्ट कॉमेडी शो, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट कॉमेडी एक्टर-एक्ट्रेस और कॉमिक जीनियस कपिल शर्मा। #ITAAwards2019. डायरेक्टर के इस ट्वीट को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- टीम को बहुत-बहुत बधाई। #TheKapilSharmaShow #TKSS. फैंस भी कपिल शर्मा को बधाई दे रहे हैं। ये कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन है। फर्स्ट सीजन अचानक से ही 2017 में बंद हो गया था। दिसंबर 2018 में कपिल ने कमबैक किया। शो जिस दिन से शुरू हुआ है उस दिन से चर्चा में बना हुआ है। कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमौना चक्रवर्ती शो का हिस्सा हैं। अर्चना पूरन सिंह शो में परमानेंट गेस्ट हैं।पापा बने कपिल शर्मा, पत्नी ने दिया बेटी को जन्मकॉमेडियन कपिल शर्मा के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। कपिल शर्मा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वो पापा बन गए हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। कपिल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। गुरु रंधावा, रकुल प्रीत जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी।
Congratulations @KapilSharmaK9 ji for ‘The ITA Laurel for Comic Genius’ award #ITAAwards2019. https://t.co/cxCMPtPmXX
— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) December 9, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36uYYTx
कोई टिप्पणी नहीं