ISL-6: घर में अजेयक्रम जारी रखना चाहेगा जमशेदपुर एफसी

जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अपने घर में चार मैचों से अजेय चल रही है। जमशेदपुर को सोमवार को होने वाले लीग के अपने अगले मैच में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी की मेजबानी करनी है और मेजबान टीम इस मैच में भी अपना अजेयक्रम जारी रखना चाहेगी।कोच एंटोनिया आयरनडो की जमशेदपुर ने इस सीजन में अब तक घर में चार मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते हैं और दो ड्रॉ खेले हैं। टीम की नजरें अब अंकतालिका में शीर्ष के करीब पहुंचने पर लगी हुई है।टीम के लिए चिंता की बात यह है कि इस सीजन में अब तक पांच गोल दाग चुके सर्जियो कास्टेल चोट से पूरी तरह से उबरे नहीं है। कास्टेल को पिछले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ चोट लग गई थी। मिडफील्डर पिटी ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है, लेकिन वह मैच का हिस्सा नहीं होंगे।आयरनडो ने कहा, हम अपने खिलाडिय़ों और उनके द्वारा किए गए काम पर भरोसा करना जारी रखेंगे। इस समय जो स्थिति है उससे मैं खुश हूं। हमने चार विदेशी खिलाडिय़ों में से दो गंवा दिए हैं लेकिन टीम अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जब तक दोनों खिलाड़ी चोट से उबर नहीं जाते तब हम ऐसे ही प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।इस बीच, चेन्नइयन एफसी के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है क्योंकि टीम अपने नए कोच ओवेन कॉयले के मार्गदर्शन में पहली बार मैदान पर उतरेगी। चेन्नइयन को छह मैचों में अब तक केवल एक जीत मिली है और टीम को प्रत्येक मैच में गोल खाना पड़ा है। कॉयले को अब टीम की डिफेंस में बहुत काम करना होगा।कॉयले ने कहा, हमारा पहला लक्ष्य मैच जीतना और फिर चीजों को सिस्टम के अनुसार ठीक करना है। यहां पर अच्छे प्रतिद्वंद्वी है। लेकिन हमारे पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने की क्षमता है। हम जमशेदपुर का बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि वे एक अच्छी टीम है। लेकिन हम भी यहां डर के साथ नहीं आए हैं। अगर हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो हम जीत सकते हैं।आंद्रे शेम्बरी, जिन्हें पिछले मैच में बेंच पर बैेठना पड़ा था अब वह फिर से शुरुआत करने के लिए फिट हैं। यह देखना हालांकि काफी अहम होगा कि क्या कॉयले अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव करते हैं या फिर उन्हीं खिलाडिय़ों के साथ उतरते हैं, जो पिछले मैच में टीम का हिस्सा थे।
With the arrival of a new head coach, @ChennaiyinFC seek revival starting with a tough trip away against @JamshedpurFC ?
— Indian Super League (@IndSuperLeague) December 9, 2019
#JFCCFC #HeroISL #LetsFootball #TrueLove pic.twitter.com/GSBQTHJRyk
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2REKs7v
कोई टिप्पणी नहीं