Breaking News

इस बार ट्रेन में मनाएंगे Cristmas और New Year, Palace On Wheels पर तैयारियां शुरू


चलती ट्रेन में मरुधरा की खूबसूरत वादियों के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का मजा पैलेस ऑन व्हील्स में ही संभव है। शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पर भी क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल शाही ट्रेन जयपुर पहुंची तो गुलाबीनगर की सर्द सुबह में पर्यटकों ने रेलवे स्टेशन से ही ट्यूर सेलिब्रेशन की शुरुआत कर दी।डू बिफोर डाई लिस्ट में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स के पंद्रहवें ट्यूर पर शाही ट्रेन में 9 देशों के 54 पर्यटक शामिल हैं। इनमें भारत के 20, अमेरिका के 8 पर्यटक, कनाडा और फ्रांस के 6-6, सिंगापुर के 5 पर्यटक और आयरलैंड, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के 2-2 पर्यटक शामिल हैं। दरअसल पैलेस ऑन व्हील्स पर अगले ट्यूर से क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसके बाद न्यू ईयर ट्यूर होगा। ऐसे में पर्यटन निगम के स्तर पर शाही ट्रेन पर विशेष सजावट के साथ ही गाला डिनर भी दिया जाएगा।भारत और यूरोप में आर्थिक मंदी के बाद जहां देश में दूसरी ट्यूरिस्ट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, डेक्कन ओडीसी, गोल्डन चैरियट और हैरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स या तो बंद हैं या नाममात्र के पर्यटकों के साथ चल रही हैं वहीं पैलेस ऑन व्हील्स का देश विदेश के सैलानियों में क्रेज बरकरार है। इस सत्र में क्रिसमस और न्यू ईयर ट्यूर 70 फीसदी से ज्यादा एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। ट्रेन की आईटरनरी, मेहमाननवाजी और हैरिटेज लग्ज़री के विदेशी पर्यटक तो दीवाने हैं। शाही ट्रेन के प्रबंधक श्रीराम जाटोलिया का कहना है कि पावणों को राजस्थानी परंपरा के साथ हैरिटेज लग्जरी के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक झलक दिखाना सैलानियों में उत्साह भर देता है। क्रिसमस के लिए ट्रेन में विशेष सजावट की जा रही है। डिनर, डीजे, डांस, बार बेक्यू, प्लम पुडिंग, टर्की और आतिशबाजी का विशेष इंतजाम किया जाएगा। जैसलमेर में ग्रांड क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा।पैलेस ऑन व्हील्स देश प्रदेश की सांस्कृतिक राजदूत साबित हो रही है। शाही ट्रेन में लगातार पर्यटक आने से पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिली है। कहा जा सकता है कि पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटन निगम ही नहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए जरूरी बन गई है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RRqh65

कोई टिप्पणी नहीं