Christmas सहित ये फेस्टिवल December को बनाते हैं खास, जानें इनके बारे में

भारत एक समृद्ध संस्कृति का देश है जहाँ एक से ज्यादा धार्मिक संस्कृति के लोग एक साथ रहते हैं। इस कारण यहां मनाए जाने वाले त्योहार भी अलग-अलग हैं। यहां हम दिसंबर महीने में मनाएं जाने वाले उन फेस्टिवल्स की बात करेंगे जो यहां की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हैं। जिनमें से नागालैंड में मनाया जाने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल और गोवा का सनबर्न फेस्टिवल देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर में होने वाले खास फेस्टिवल्स…सनबर्न फेस्टिवलये त्योहार गोवा के कान्डोलिम बीच पर हर साल 27 से 29 दिसंबर को मनाया जाता है। जिसे दुनिया का नौवा सबसे बेस्ट म्यूजिक फेस्टिवल माना जा चुका है। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में डांस, मनोरंजन, खाना शॉपिंग और नॉनस्टाप म्यूजिक होता है। इस फेस्टिवल में लगभग 40 देशों के लोग शामिल होते हैं। जिनकी परफॉर्मेंस के लिए मल्टीपल स्टेज बने होते हैं।हॉर्नबिल फेस्टिवलनागालैंड की राजधानी कोहिमा का यह एक मुख्य त्योहार है जो 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है। ये त्योहार देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। जिसमें आदिवासी अपने परंपरागत नृत्य संगीत पेश करते हैं। जो उनकी जीवनशैली और संस्कृति को दर्शाता है।हॉट एयर बैलून फेस्टिवलये फेस्टिवल कर्नाटक के हम्पी, मैसूर और बिडार सिटी में मनाया जाता है। भारत में जहां ज्यादातर त्योहार कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं तो वहीं कुछ त्योहार ऐसे भी हैं जिनमें शामिल होकर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं जिनमें से हॉट एयर बैलून फेस्टिवल एक है। दिसंबर में यहां आकर आप इसका हिस्सा बन सकते हैं।विंटर फेस्टिवलयह फेस्टिवल राजस्थान के माउंट आबू में दिसंबर के आखिरी हफ्तों में मनाया जाता है। ये त्योहार यहां की सुंदरता, कल्चर और परंपराओं को दर्शाता है। राज्स्थान का यह सबसे पॉपुलर फेस्टिवल है जहां पड़ोसी राज्यों पंजाब, गुजरात और हरियाणा के कल्चर को भी दर्शाया जाता है।बिशनुपूर फेस्टिवलपश्चिम बंगाल के बिशनुपूर में हर साल 27 से 31 दिसंबर तक ये त्योहार मनाया जाता है। यहां मेला लगता है जिसमें यहां के स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई चीज़ों को प्रदर्शित किया जाता है। इस मेले का आयोजन यहां की सरकार करती है। बिशनुपूर महोत्सव बंगाल की समृद्ध संगीत परंपरा, रेशम साड़ियों और प्राचीन मंदिरों की विरासत को प्रदर्शित करता है।गालडन नामचोट21 दिसंबर को यह फेस्टिवल मनाया जायेगा। ये फेस्टिवल तिब्बत न्यू ईयर के स्वागत में मनाया जाता है।इस फेस्टिवल में लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को स्कॉर्फ बांटते हैं।क्रिसमसहर साल 25 दिसंबर को देशभर में ये फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को लेकर बच्चों के साथ बड़े भी उत्साहित होते हैं। क्रिसमस की रौनक दुनियाभर में देखने को मिलती है। गोवा और केरल में आकर आप इस फेस्टिवल को भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। क्रिशचन लोगों का यह एक बड़ा त्योहार है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pz6JRd
कोई टिप्पणी नहीं