खेल पर भी दिखा CAB का असर, अनिश्चितकाल के लिए रद्द हुआ मैच

कैब के विरोधस्वरूप प्रदर्शन के कारण कर्फ्यू लगाये जाने की वजह से गुवाहाटी-अगरतला में रणजी ट्राफी मैचों के चौथे दिन का खेल रद्द कर दिया गया। ज्ञात हो कि मेजबान असम की टीम सेना खेल नियंत्रण बोर्ड से और त्रिपुरा की टीम झारखंड से खेल रही थी।नहीं खेलने के दिए गए हैं निर्दशबीसीसीआई महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा कि प्रदेश संघ ने हमें नहीं खेलने की सलाह दी है। खिलाड़ियों को होटल में रहने के लिये कहा गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि यह मैच फिर खेला जायेगा या अंक बांटे जायेंगे, इस बारे में बाद में फैसला लिया जायेगा।अनिश्चितकाल के लिए रद्द किया गया मैचसीएबी विरोध प्रदर्शन के कारण गुवाहाटी में भी कर्फ्यू लगने की वजह से नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी और चेन्नइयिन एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग फुटबाल का मैच अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दिया गया। यह मैच इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जाना था।होटल से बाहर जाने की नहीं है अनुमतिआईएसएल ने एक बयान में कहा कि गुवाहाटी में कर्फ्यू के कारण नार्थईस्ट युनाइटेड और चेन्नइयिन एफसी के बीच आईएसएल का मैच आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले 48 घंटे से हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। खिलाड़ियों, प्रशंसकों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है और उसी की वजह से यह फैसला लिया गया। दोनों टीमों ने बुधवार को अभ्यास नहीं किया और मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस भी रद्द कर दी गई। नार्थईस्ट युनाइटेड के एक टीम अधिकारी ने कहा कि हम इस समय होटल से बाहर नहीं जा सकते हैं। यहां हालात अच्छे नहीं है ।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PjBVVE
कोई टिप्पणी नहीं