Breaking News

आज छूटेंगे मोदी सरकार के पसीने, CAA का दक्षिण भारत में दिखेगा जबरदस्त विरोध


पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर और भारत के अन्य भागों में CAA का जबरदस्त विरोध हो रहा है, लेकिन अब दक्षिण भारत भी इस विरोध में कूद पड़ा है। CAA के विरोध को लेकर आज तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके और उसके सहयोगी दल मेगा रैली का आयोजन कर रहे हैं। हाल ही में डीएमके मुख्यालय अण्णा अरिवालयम में आयोजित सहयोगी दलों की बैठक में रैली आयोजित करने का निर्णय किया गया था। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आमजन और विद्यार्थियों से रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।डीएमके ने मक्कल नीदि मय्यम के संस्थापक अध्यक्ष अभिनेता कमल हासन को भी रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे इसमें शामिल नहीं होंगे। एमएनएम ने कहा कि वह रैली में शामिल नहीं होगी क्योंकि पार्टी प्रमुख कमल हासन और उपाध्यक्ष आर. महेन्द्रन भारत से बाहर रहेंगे। कमल हासन ने भी ट्वीट किया कि सर्जरी की वजह से रैली में शामिल नहीं हो पाऊंगा।स्टालिन ने राज्य में सत्तारूढ एआईएडीएमके और उसकी सहयोगी पीएमके पर निशाना साधते हुए सीएए को लेकर देश भर में हो रहे विरोध के लिए इन दलों को जिम्मेदार बताया। स्टालिन ने कहा था कि राज्यसभा में अगर एआईएडीएमके और पीएमके के सांसदों ने बिल का समर्थन नहीं किया होता तो बिल पास नहीं होता।प्रस्तावित रैली की ओर इशारा करते हुए स्टालिन ने कहा था कि सहयोगी दलों के साथ मिलकर बड़ी सीएए का विरोध किया जाएगा। उसके बाद भी अगर केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो फिर से प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tJGzEi

कोई टिप्पणी नहीं