Breaking News

इंटरनेट बैन के दौरान BSNL का बड़ा ऐलान, इस नए प्लान में दे रही 3GB डेटा


सरकार टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपना जबरदस्त प्लान जारी किया है जिसके तहत अब रोज 3GB डेटा दिया जा रहा। कंपनी ने इस प्लान को BSNL Sixer plan नाम से पेश किया है। बीएसएनएल का यह 666 रुपये वाला प्लान है जिसमें अब बदलाव किया गया है। कंपनी की तरफ से पहले इस प्लान में 2जीबी डेटा रोज दिया जा रहा था, लेकिन अब इसे बढ़कर 3जीबी कर दिया गया है। ग्राहक इस प्लान का फायदा 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं इसके बाद डेटा बेनिफिट फिर से 2जीबी प्रतिदिन कर दिया जाएगा।BSNL की तफर से 666 रुपये वाले प्लान में 3जीबी डेटा वाली यह सुविधा 23 दिसंबर से ही शुरू की गई है। कंपनी ने इस प्लान में पहले थोड़ा बदलाव करते हुए इसमें MTNL नंबर पर फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा देनी शुरू कर दी थी।बीएसएनएल के 666 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 134 दिन की रखी गई है। इस प्लान में आपको फ्री वॉइस कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन की लिमिट) और 31 दिसंबर तक 3GB डेटा हर रोज दिया जा रहा है। 1 जनवरी से ग्राहकों को 2जीबी डेटा हर रोज मिलेगा। इसके अलावा 100 एसएमएस हर रोज मिलते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/370I92V

कोई टिप्पणी नहीं