राष्ट्रीय टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला काम, इतने रन बनाए कि जानकर रह जाएंगे हैरान

बड़ौदा की अंडर-19 क्रिकेट टेस्ट कुंज बिहारी ट्रॉफी खेलते हुए उज्जैन के परीक्षित पाटीदार ने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑल ओवर इंडिया में दूसरी रैंक हासिल कर ली है। इस उपलब्धि के साथ परीक्षित का भारतीय टीम में शामिल होने का चांस बढ़ गया है क्योंकि परीक्षित बैट्समैन के साथ अच्छे बॉलर भी हैं। बीसीसीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट कुंज बिहारी टेस्ट में त्रिपुरा और उड़ीसा के खिलाफ खेलते हुए परीक्षित ने सर्वाधिक रन बनाए। त्रिपुरा के खिलाफ 114 और उड़ीसा के खिलाफ 273 रन बनाकर अंकों के आधार पर बीसीसीआई द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हुए। परीक्षित ने लेग साइड में 71 प्रतिशत और ऑफ साइड में 29 प्रतिशत रन बटोरें। परीक्षित मूल रूप से उज्जैन की तराना तहसील के रहने वाले हैं वे दो साल पहले तक उज्जैन के माधव कॉलेज में प्रैक्टिस करते थे। दो साल पहले बड़ौदा की टीम ने चयन कर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33PoLUs
कोई टिप्पणी नहीं