Breaking News

जितना खरीद सको उतना खरीद लो, अब इतनी रह गई है सोना-चांदी की कीमत, जानिए ताजा भाव


सोना-चांदी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। अब इन कीमती धातुओं के भावों में जबरदस्त कमी आ चुकी है। इस वजह से इन्हें खरीदना बेहद आसान होने के साथ यह फायदा का सौदा भी साबित होगा। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 250 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। चांदी की कीमत भी 800 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जो 16 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है जबकि सोने में लगातार तीसरे दिन नरमी रही है।विदेशों में गत दिवस दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर स्थानीय बाजार में आज देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सोना हाजिर 15.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.60 डॉलर लुढ़ककर 1,464.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी शुक्रवार को ढाई प्रतिशत टूटकर 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। अच्छे आंकड़ों से यह विश्वास बना है कि अगले सप्ताह होने वाली अमरीकी फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों में वृद्धि हो सकती है।स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए की गिरावट के साथ 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह 27 नवंबर के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 800 रुपए लुढ़ककर 14 अगस्त के बाद के निचले स्तर 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 859 रुपए की गिरावट में 43,545 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।सोनो और चांदी का भाव इस प्रकार रहासोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 39,100 रुपएसोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 38,930 रुपएचांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 44,550 रुपएचांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 43,545 रुपएसिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 920 रुपएसिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 930 रुपएगिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,300 रुपएअब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/350J2Ih

कोई टिप्पणी नहीं