Breaking News

प्याज के बाद डीजल की कीमतों ने दिया इतना बड़ा झटका, ताजा भाव जानकर रह जाएंगे हैरान


पेट्रोल की कीमत को लेकर खुशखबरी है, लेकिन डीजल के भाव ने झटका दिया है। आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन डीजल की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 74.63 रुपये बिक रहा है, जबकि डीजल 15 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 66.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 17 दिसंबर से ही स्थिर बनी हुई है, जबकि डीजल के भाव पिछले 2 दिनों में 30 पैसे की बढ़ चुके हैं।मुंबई में आज पेट्रोल 80.29 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 69.59 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 77.29 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 68.75 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल आज 77 .58 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 70.13 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 75.88 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 66.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 74.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.79 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। रांची में पेट्रोल 72.68 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 67.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MeT54T

कोई टिप्पणी नहीं