इस तूफानी गेंदबाज ने एक झटके में बदल लिया मैच का रूख, विपक्षी टीम के उड़ गए होश

रणजी ट्रॉफी में मणिपुर और मिजोरम के बीच मैच में रेक्स सिंह ने अपनी दमदार गेंदबाज़ी से सबको चौंका दिया है। रेक्स सिंह ने 1 घंटे के अंदर ही मिजोरम की टीम को तहस-नहस कर दिया। रेक्स सिंह ने मिजोरम के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रेक्स सिंह की तूफानी गेंदबाज़ी की बदौलत मिजोरम की पहली पारी सिर्फ 65 रनों पर सिमट गई।8 बल्लेबाजों को बनाया शिकारकोलकाता में खेले जा रहे इस मुकाबले में मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन रेक्स सिंह तो कुछ और ही इरादे लेकर मैदान पर उतरे थे। रेक्स सिंह ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर आठ बल्लेबाजों का शिकार किया।7 ने नहीं खोला खाता मिजोरम के लिए तीसरे नंबर पर उतरे बल्लेबाज तरुवर कोहली ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। 35 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए। इसके अलावा ओपनर लाल्हमागैहा ही दहाई में पहुंचने वाले बल्लेबाज रहे। 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। दिलचस्प बात है कि इनमें से 7 तो खाता तक नहीं खोल सके। 1 ही ओवर में लिए 3 विकेट रेक्स सिंह की दमदार गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इन आठ में से तीन विकेट तो एक ही ओवर में लिए। रेक्स सिंह ने सबसे पहला शिकार लाल्हमागैहा का उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओपनर लाल्हरुएजेला को बोल्ड किया। टीम के सातवें ओवर की तीसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर भी रेक्स सिंह ने विकेट हासिल किए। इसके बाद रेक्स सिंह ने नौवें ओवर की छठी गेंद पर परवेज अहमद को एलबीडबल्यू आउट किया। 11वें ओवर की तीसरी, 13वें ओवर की तीसरी और छठी गेंद पर विकेट लिया। रेक्स सिंह के अलावा टीम के दो विकेट कोंठोउजाम के खाते में गए।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3495ZHM
कोई टिप्पणी नहीं