Breaking News

पहली बर्फबारी के बाद यहां पर जन्नत सा नजारा, बेहद सस्ता होगा टूर


सर्दियों में पहाड़ों और हसीन वादियों के बीच घूमने का अलग ही मजा होता है। रोमांच तब और भी बढ़ जाता है, जब पहाड़ों पर बर्फबारी हुई हो। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों की बर्फीली हसीन वादियां पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। पर्यटकों के लिए अच्छी बात ये है कि कई जगहों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। तो आप भी घूम आएं, क्योंकि इससे अच्छा समय और क्या ही होगा!हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जन्नत सा नजारा हो गया है। पहाड़ों पर बर्फ की खूबसूरत चादर चढ़ी हुई है। पर्यटकों के लिए बर्फ से ढके पहाड़ों पर घूमना और ज्यादा रोमांचक होने वाला है। बड़ी संख्या में पर्यटक इन जगहों की ओर रुख कर चुके हैं। आइए, जानते हैं यहां घूमने के लिए क्या कुछ विशेष होगा?मनाली में जन्नत सा नजाराहिमाचल प्रदेश में घूमने को यूं तो कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको स्वर्ग में पाता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। दिसंबर में यहां कम भीड़-भाड़ होती है। हालांकि भारी बर्फबारी और बारिश हो जाए तो यहां जाना बहुत मुफीद नहीं होता है। यहां जाने से पहले आप मौसम की जानकारी हासिल कर लें।बर्फबारी के बाद और खूबसूरत हुआ शिमलादेश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शिमला का नाम आता है। समुद्रतल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को ‘हिल स्टेशनों की रानी’ भी कहा जाता है। यदि आप स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं और बर्फ से ढकी वादियों का दीदार करना चाहते हैं तो शिमला जाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। सर्दियों में यहां आना आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा।शिमला में घूमने को कई सारी शानदार जगहें हैं। शिमला खूबसूरत और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है, जो ब्रिटिश वास्तु-कला शैली का प्रतिनिधित्व करती हैं। रोथनी कैसल, मैनोर्विल हवेली, वाइसरीगल लॉज, गेयटी जैसी जगहों पर घूमना आकर्षक होता है। सर्दियों के दौरान खासकर दिसंबर और जनवरी में जब जमीन बर्फ से ढंक जाती है तो यहां स्केटिंग का जमकर आनंद उठाया जा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LQc5X8

कोई टिप्पणी नहीं