एयरटेल सिम यूजर जरूर पढ़ें, महंगे हो गए हैं प्लान, अब इतने का कराना होगा फोन रिचार्ज

यदि आप एयरटेल सिम यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। क्योंकि एयरटेल ने अपने नए प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं तथा इनको वेबसाइट पर अपडेट भी कर दिया है। इस कंपनी ने अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी है तथा नए प्लान्स की कीमत भी ज्यादा कर दी है। हालांकि कुछ प्रीपेड प्लान्स पर डेली डेटा के साथ एयरटेल से एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा जारी रखी है।एयरटेल ने भी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए FUP लिमिट (फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट) तय कर दी है। इसके बाद अब आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए प्रति मिनट 6 पैसे देने पड़ेंगे। इसके अलावा एयरटेल के नए प्लान्स इस प्रकार हैं...19, 49 और 79 रुपये के प्लानएयरटेल ने 19 रुपये वाले प्लान की कीमत यथावत रखी है। इसमें अब 2 दिन की वैलिडिटी के साथ 200 एमबी डेटा, एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर 60 मिनट की काॅलिंग मिलेगी। एयरटेल के 49 वाले प्लान में 38.52 रुपये का टॉकटाइम, 100 एमबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 79 रुपये के पेक में 64 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 49 रुपये और 79 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी और डेटा बेनिफिटन 35 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान के बराबर ही है। हालांकि टॉक टाइम कुछ ज्यादा दिया है।148 रुपये का प्लान148 रूपए वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, 300 एसएमएस और कुल 2 जीबी डेटा मिल रहा है। एयरटेल टू एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अब 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक ऐप और हैलो ट्यून का ऐक्सेस मिलता है।248 रुपये का प्लान248 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस, एयरटेल से एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक, हैलो ट्यून और ऐंटी-वायरस मोबाइल प्रटेक्शन जैसे फायदे भी मिलेंगे।298 रुपये का प्लानइसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस, एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। इस प्लान में एफयूपी मिनट को छोड़कर बाकी बेनिफिट्स पहले की तरह ही है।398 रुपये का प्लानइसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 एफयूपी मिनट, रोज 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस के फायदे मिलेंगे। 298 और 398 रुपये वाले प्लान में भी एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम समेत अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं।598 रुपये का प्लानइस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी हैं। इसमें रोजाना 1.5 जीबी डेटा, एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में भी एफयूपी लिमिट है। डेली डेटा और एसएमएस लिमिट पहले जितनी ही है।698 रुपये का प्लानइसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा बाकी सभी बेनिफिट्स 598 रुपये वाले पैक जैसे ही हैं। इस प्लान में भी एफयूपी लिमिट छोड़कर बाकी बेनिफिट्स 499 रुपये वाले प्लान की तरह ही हैं। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इन दोनों प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम समेत अन्य फायदे मिलते हैं।1,498 रूपए का प्लानइस प्लान की 1 साल की वैलिडिटी है। इसमें 365 दिन की वैलिडिटी और 24 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 3600 एमएमएस, एयरटेल नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 12,000 एफयूपी मिनट मिलेंगे।2,398 रुपये का प्लानइस प्लान में पहले की तरह रोज 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमस और एयरटेल के नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। पहले अन्य नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड कॉलिंग थी, जबकि अब अन्य नेटवर्क के लिए 12,000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। 365 दिन की वैलिडिटी वाले इन दोनों प्लान के साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम समेत अन्य फायदे मिलेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PhNNGO
कोई टिप्पणी नहीं