Breaking News

इन जगहों पर घूमकर दोगुना हो जाएगा नए साल का जश्न, खूबसूरत नजारे मोह लेगी मन


साल 2019 बीतने को है और नया साल 2020 दहलीज पर आकर खड़ा है। नए साल के स्वागत के लिए लोग अभी से तरह-तरह की प्लानिंग बनाना शुरू कर चुके हैं। आप कहीं घूमने की प्लानिंग बनाना चाह रहे हैं तो हम आपको बता दे रहे हैं, देश की टॉप-5 ऐसी जगहों के बारे में जहां जश्न तो मनेगा ही, आपकी जेब पर भी बहुत बोझ नहीं पड़ेगा। गंगटोकसिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां से आपको कंचनजंगा का शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। प्राकृतिक सौंदर्य यहां चारों ओर बिखरा पड़ा है। भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नाथुला पास पर्यटक जाना नहीं भूलते। हालांकि यहां के लिए आपको परमिट लेनी होती है, जो कि आसानी से मिल जाएगी। आप त्सोंगमो झील और रास्ते में पड़ने वाला पवित्र मंदिर भी देख सकते हैं। गंगटोक का हनुमान टोक मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, जिसकी देखभाल भारतीय सेना करती है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर स्थित हनुमान टोक से सूर्योदय का नजारा मनोरम होता है।पांडिचेरीपांडिचेरी पहले फ्रेंच कॉलोनी हुआ करती थी, इस कारण इसे भारत का फ्रांस भी कहा जाता है। आज भी यहां फ्रेंच संस्कृति का प्रभाव दिखता है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगह बेहतर विकल्प है। घूमने के लिए यहां बसिलिका ऑफ द सैक्रेड हार्ट ऑफ जीसस और सेंट एंड्रयू चर्च जैसे कई खूबसूरत गिरजाघर हैं। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट के बेहतरीन वैराइटियों का यहां आप स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के मार्केट में आप खूबसूरत सामानों की शॉपिंग कर सकते हैं।जयपुरजयपुर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। यहां राजसी इमारतें, शानदार किले और महलों को देखने का अनुभव अलग ही होता है। पिंक सिटी में आप हवा महल, सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। दिल्लीवालों के लिए तो यह काफी नजदीक है। महज 300 किमी दूर जाना दिल्लीवालों के लिए काफी आसान रहेगा। बस और ट्रेन का किराया 250 से 300 रुपये है। यहां आपको 500 से 800 रुपये के बजट में होटल मिल जायेगा। गोवाजश्न के लिहाज से गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से है। यहां समंदर किनारे बीच पार्टीज और ड्रिंक्स फेमस हैं। वहीं, अंजुना बीच पर ट्रान्स और हाउस म्यूजिक शानदार होता है। कई अन्य समुद्री बीच की वजह से छु्ट्टियां बिताने के लिए यह शानदार जगह है। नाइटलाइफ शहरों में दुनिया के टॉप 10 में इसका छठा स्थान है। दक्षिण भारत में गोवा के बीच फन, पार्टी और मस्ती करने के लिए शानदार डेस्टिनेशन हैं। अगुवादा किला, दुधसागर वाटरफॉल्स, यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल बेसिलिका ऑफ बोम जीसस आदि यहां के अन्य पर्यटन स्थल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DWsiWN

कोई टिप्पणी नहीं