जल्दी से खरीद लें खूब सारा सोना-चांदी, इतनी कम हो चुकी है कीमतें, जानिए ताजा भाव

सोना-चांदी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी हैं इन कीमती धातुओं के भावों में जबरदस्त गिरावट आ चुकी है जिसके बाद इन्हें खरीदना बेहद आसान हो चुका है। सोने की कीमतों 2 दिन से जारी तेजी रूक गई है और यह सस्ता भी हो गया है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74 रुपये तक गिर गई है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी की कीमतों में 771 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। बताया गया है कि अमेरिका और चीन के बीच फिर से ट्रेड वॉर से जुड़ी डील पर बातचीत शुरू हो गई है। इस वजह से दुनियाभर के शेयर बाजार में तेजी आई है इस वजह से निवेशकों ने सोने में पैसा नहीं लगाया।मंगलवार और बुधवार के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 39,059 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 38,985 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं। इस दौरान सोने की कीमतों में 74 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है।गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 46,310 रुपये से गिरकर 45,539 रुपये रह गई। वहीं, चांदी की कीमत भी 771 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rmVR0G
कोई टिप्पणी नहीं