Breaking News

प्याज और डीजल के बाद अब सोने की कीमतों ने दिया बड़ा झटका, जानिए कितना हो गया है भाव


प्याज, डीजल और के बाद अब सोने की कीमतों ने बड़ा झटका दिया है जिसके बाद इन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 12 रुपये की मामूली तेजी के साथ 38,804 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को सोना 38,792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।बताया गया है कि स्थिर वैश्विक कीमतों के बीच दिल्ली बाजार में 24 कैरेट वाले सोने के हाजिर भाव में 12 रुपये की तेजी आई। रुपये में गिरावट की वजह से सोने की तेजी को समर्थन मिला। अंतर बैंक विदेशी विनियम बाजार में दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 11 पैसे कमजोर चल रहा था। वहीं, चांदी भी 65 रुपये टूटकर 45,485 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले दिन चांदी 45,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। सोना मामूली सुधार दर्शाता 1,475.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी साधारण नुकसान प्रदर्शित करता 16.94 डॉलर प्रति औंस रह गई।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EB77tt

कोई टिप्पणी नहीं