तनाव भरा रहा आपका ये पूरा साल, तो सुकून पाने को घूम आएं ये तीन जगहें

साल 2019 बीतने को है और नए साल का जश्न शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। सालों भर काम में व्यस्त रहने वाले हजारों लोगों को ये अहसास नहीं हुआ होगा कि ये साल कब आया और कुछ दिनों में खत्म भी हो जाएगा। रोजमर्रा की जिंदगी में सालों भर हमने काम का दबाव और तनाव झेला। ऐसे में सबसे बढ़िया ये रहेगा कि आप कुछ दिनों के लिए किसी अच्छे जगह पर घूमने के लिए निकल जाइए। आज हम आपको कम खर्च वाली ऐसी तीन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आपको बहुत ही सुकून मिलेगा।लैंसडाउन, उतराखंडयह खूबसूरत जगह दिल्ली से सटे उत्तराखंड में स्थित है। साल के अंत में घूमने के लिए यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। दिल्ली से तकरीबन 250 किमी पर बसे इस हिल स्टेशन तक पहुंचने का किराया आपके लिए 1000 रुपए से भी कम है। यदि आप अपनी कार से जाते हैं तो हो सकता है आपको यात्रा में राहत मिले लेकिन बजट बढ़ जाएगा। यहां जाने के लिए आपको कोटद्वार जाना होगा और उसके बाद लोकल बस से लैंसडाउन के लिए आप टैक्सी कर सकते हैं। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी महज 50 किलोमीटर है। तकरीबन 1 घंटे का यह सफर खूबसूरत कुदरती नजारों के चलते बेहद यादगार बन जाएगा। बता दें कि दिल्ली से कोटद्वार का रास्ता सड़क-रेल दोनो ही मार्ग से जुड़ा है।कसोल, हिमाचल प्रदेशकसौल की दिल्ली से दूरी 517 किमी. है, जबकि बस का किराया 500 रुपए से शुरू होकर 1 हजार रुपए तक है। इसके अलावा यदि आप ट्रेन से जाना चाहें तो करीब 500 रुपए में स्लीपर का टिकट आसानी से मिल जाएगा। कसोल किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां बार से लेकर रेस्टोरेंट तक सभी कुछ मिलेगा। मनीकरण से कसोल की दूरी केवल 5 किलोमीटर है। खास बात यह है कि यहां आपको बहुत सारे विदेशी टूरिस्ट मिलेंगे। ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो बहुत अच्छे होटल्स में आपको 500 से 700 रुपए तक प्रति नाइट के हिसाब से अच्छे रूम मिल जाएंगे।ऋषिकेश, उतराखंडकुदरती खूबसूरती, गंगा की कल-कल धारा और पर्वतों के बीच शांति के साथ रोमांच देखने की जगह का नाम है ऋषिकेश। दिल्ली से महज 254 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर आते हैं तो आप हरिद्वार भी आसानी से घूम लेंगे। बस से आते हैं तो किराया तकरीबन 250 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा ट्रेन के किराए की शुरुआत 100 रुपए से हो जाती है। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो ऋषिकेश आना आपके लिए बेहतरीन स्पॉट है। रिवर राफ्टिंग में आपको यकीनन मजा आएगा। कई कंपनियां केवल 2-3 हजार रुपए में टूर पैकेज देती हैं, जिसमें खाना-पीना भी शामिल होता है। बेहतर होगा कि आप कोई टूर पैकेज ना लें, इससे आपका बजट और भी कम हो जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/373lEu0
कोई टिप्पणी नहीं