Breaking News

नई सर्विस शुरू! अब पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही मंगवा सकते हैं तेल, जानिए कैसे


अब आपको पेट्रोल पंप पर जाकर लाइन में लगकर तेल भरवाने की जरूरत नहीं। क्योंकि अब आप घर बैठे ही अपनी आवश्यकतानुसार तेल मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक एप के जरिए आर्डर करना है उसके बाद आपके घर ही तेल की डिलीवरी हो जाएगी। इसकी शुरूआत भारत पेट्रोलियम ने की है। इस कंपनी के मोबाइल एप पर आर्डर करके आप घर बैठे ही तेल मंगवा सकते हैं। कंपनी ने इसकी शुरूआत नोएडा से की है। यह सुविधा फिलहाल हाउसिंग सोसायटी, मॉल, इंडस्ट्री वालों के लिए है। इसके तहत आप बड़ी मात्रा में डीजल खरीद सकते हैं जिसकी होम डिलिवरी की जाएगी। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटड (BPCL) ने दिल्ली-एनसीआर के पहले मोबाइल पेट्रोल पंप की शुरुआत की है। यह पंप नोएडा के सेक्टर 95 में मौजूद है। भारत पेट्रोलियम के अनुसार अब जल्द ही इस योजना का विस्तार किया जाएगा। इससे इंडस्ट्री और संस्थान को असुरक्षित तरीके से डीजल ले जाने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल बड़ी मात्रा में डीजल को लाने ले जाने के दौरान सुरक्षा का खतरा सबसे ज्यादा होता है।भारत पेट्रोलियम से डीजल मंगवाने के लिए इस एप को फिलनाउ (FillNow) नाम से जारी किया गया है। इस एप के जरिए डीजल की होम डिलिवरी के लिए कम से कम 100 लीटर डीजल खरीदना होगा। इसके लिए आप पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। इसमें एक और खास बात ये है कि होम डिलीवरी के लिए BPCL कोई भी चार्ज नहीं लेगी। जल्द ही इस सुविधा की शुरूआत दिल्ली में भी की जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DJszfo

कोई टिप्पणी नहीं