Breaking News

क्रिकेट लवर्स के लिए आज है ऐतिहासिक दिन, इस पल का सालों से था क्रिकेटर्स को इंतजार


क्रिकेटर्स और क्रिकेट लवर्स के लिए आज का दिन एतिहासिक रहने वाला है। आज यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ की पहली टीम रणजी ट्रॉफी के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम से भिड़ेगी। चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के लिए यह एतिहासिक क्षण होने जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार चंडीगढ़ की टीम रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेलेगी।1990 में खेला गया था पहला मैचसेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर, 1990 को इंडिया और श्रीलंका के बीच में खेला गया था। वहीं स्टेडियम में पहला वनडे मैच 27 जनवरी, 1985 को इंडिया और इंग्लैंड के बीच में खेला गया। दूसरा और अंतिम वनडे मैच 8 अक्टूबर, 2007 को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया था। इसके अलावा 4 अक्टूबर, 2006 को श्रीलंका के साथ और 5 अक्तूबर को बांग्ला देश के साथ पंजाब स्टेट इलेवन के बीच में प्रैक्टिस मैच हुआ था।अरुणाचल प्रदेश के साथ है भिड़ंतचंडीगढ़ के साथ भिड़ने के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम शहर में पहुंची चुकी है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया। स्टेडियम के मुख्य कोच हरीश शर्मा ने बताया कि यह विकेट काफी अच्छी है। सर्दी का मौसम है और शुरू के 1 घंटे विकेट तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। वहीं तीसरे व चौथे दिन स्पिनर को भी मदद मिलने की उम्मीद है। यह विकेट बल्लेबाजों तथा गेंदबाजों दोनों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/355hGAB

कोई टिप्पणी नहीं