जानिए कैसे ताइक्वांडो क्लास से क्रिकेट के मैदान में पहुंच गया ये खिलाड़ी, आज हर जुबान पर है नाम

रणजी ट्रॉफी में मणिपुर और मिजोरम के बीच मैच में रेक्स सिंह ने अपनी दमदार गेंदबाज़ी से सबको चौंका दिया है। रेक्स सिंह ने 1 घंटे के अंदर ही मिजोरम की टीम को तहस-नहस कर दिया। रेक्स सिंह ने मिजोरम के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रेक्स सिंह की तूफानी गेंदबाज़ी की बदौलत मिजोरम की पहली पारी सिर्फ 65 रनों पर सिमट गई। 8 बल्लेबाजों को बनाया शिकारकोलकाता में खेले जा रहे इस मुकाबले में मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन रेक्स सिंह तो कुछ और ही इरादे लेकर मैदान पर उतरे थे। रेक्स सिंह ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर आठ बल्लेबाजों का शिकार किया।7 ने नहीं खोला खाता रेक्स सिंह पिछले साल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक पारी में सभी दस विकेट लेकर सुर्खियों में आए थे। तब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मैच में उनकी स्विंग गेंदबाजी के दिग्गज क्रिकेटर भी मुरीद हो गए थे। यहां तक कि भविष्य में उन्हें भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज के तौर पर देखा जा रहा है।इंटरव्यू में किए कईं खुलासेरेक्स सिंह ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कैसे ताइक्वांडो क्लास जाते-जाते क्रिकेटर बन गए। उन्होंने कहा, जब मैं 10-11 साल का था, तब से इम्फाल स्थित सागोलबंद में ताइक्वांडो क्लास लेने जाता था। उसी के पास एक बड़ा मैदान था, जिसमें टीमें टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला करती थीं। मेरी कॉलोनी के कई लड़के भी इसका हिस्सा थे। मैंने ताइक्वांडो क्लास बंक करना शुरू कर दिया और क्रिकेट देखने जाने लगा। एक दिन एक टीम में मुझे भी शामिल कर लिया गया। मेरी उम्र के अधिकतर लड़के तब क्रिकेट से अधिक फुटबॉल में रुचि रखते थे। यही वजह है कि शायद मेरे प्रदर्शन को पहचान मिली।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PsVKZH
कोई टिप्पणी नहीं