Breaking News

अस्पताल में भर्ती है मां, फिर भी नहीं डिगा इस खिलाड़ी का हौसला, किया ऐसा कारनामा


क्रिकेट स्टेडियम-16 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेलने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही ने अरुणाचल प्रदेश की 5 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 44.2 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई। जसकरणदीप सिंह और बिपुल शर्मा में 2-2 विकेट लिए। शिवम भाबंरी और अर्सलन खान ने पहली विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। अंडर-23 मुकाबलाबीसीसीआइ के अंडर-23 के मुकाबले में पांच शतक और दो अर्धशतक लगाने वाले मोहम्मद अर्सलन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 20 चौके लगाकर नाबाद 119 रन बनाए। अर्सलन ने कहा कि पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने पूरे धैर्य के साथ खेलना शुरू किया और हर शॉट बेहद समझदारी से लगाया। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा लंबी पारी खेलने के इरादे से मैदान में उतरता हूं और इस मैच में इसी इरादे से उतरा था। रह गया मलालचंडीगढ़ के ओपनर शिवम भाबंरी ने अपने डेब्यू मैच में शानदार 105 रन की पारी खेली। शिवम ने बताया कि मैंने पूरे मैच में संयम बनाए रखा, लेकिन एक खराब गेंद को हिट करने के चक्कर में कैच आउट हो गया, जिसका मुझे मलाल है। अस्पताल में भर्ती हैं मांअरुणाचल के खिलाफ पांच विकेट झटकने वाले चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही की मां अभी अस्पताल में भर्ती हैं। बावजूद इसके निरमोही ने मैच में ध्यान बनाए रखा और 26 रन देकर पांच विकेट झटके। निरमोही ने बताया कि वह हिमाचल के ऊना के रहने वाले हैं और इससे पहले हिमाचल की तरफ से खेलते थे, लेकिन वहां उन्हें अपना भविष्य नहीं दिख रहा था, इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ की तरफ से खेलना शुरू कर दिया। वह साल 2002 से क्रिकेट स्टेडियम -16 की क्रिकेट एकेडमी से कोचिग ले रहे हैं, इसलिए उन्हें इस मैदान में खेलने का खासा अनुभव है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36oJEYb

कोई टिप्पणी नहीं