Breaking News

चेतावनी! घर से बाहर फोन चार्ज करने की आदत कर देगी आपको कंगाल, आई चौंकाने वाली खबर


कई बार होता है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, ट्रेन या होटल में फोन चार्ज करने की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन, ऐसा भी हो सकता है कि फोन चार्ज करने के कुछ मिनटों के बाद ही आपके फोन का सारा डेटा हैक कर लिया जाए।इसी तरह के संकट से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) ने लोगों को एक ट्वीट में सावधान किया है। बैंक ने कहा कि किसी भी पब्लिक प्लेस के चार्जिंग स्टेशन में फोन चार्ज से करने से पहले दो बार सोचे। ऐसा भी हो सकता है कि आपके फोन का डेटा चंद ही मिनटों में हैक किया जा सकता है।एसबीआई ने ट्वीट में लिखा है कहीं भी चार्जिंग स्टेशन में अपना फोन चार्ज में लगाने से पहले दो बार सोचें। ऐसा भी हो सकता है मालवेयर की वजह से आपके फोन डेटा का खतरा बढ़ सकता है। आप हैकर्स को अपने पासवर्ड और डेटा एक्सपोर्ट करने को मौका दे सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दिया है कि वो अपने फोन को किसी भी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज न करें।यह एक तरह का साइबर अटैक है जो फोन के चार्जिंग पोर्ट की मदद से काम करता है। बता दें कि आमतौर पर लगभग सभी फोन में चार्जिंग पोर्ट भी डेटा कनेक्शन और यूएसबी के तौर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी की मदद से हैकर्स आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या आपके फोन से डेटा कॉपी कर सकते हैं।एसबीआई ने ग्राहकों को इससे बचने के लिए कुछ टिप्स भी दिया है, जिसके बारे में हम आपको ​नीचे जानकारी दे रहे हैं।1. चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक सॉकेट के बारे में पहले चेक कर लें।2. आप अपना चार्जिंग केबल ही कैरी करें।3. हमेशा डायरेक्ट इलेक्ट्रिक आउटलेट की मदद से ही फोन चार्ज करें।4. संभव है तो अपने साभ पोर्टेबल बैटरी चार्जर का इस्तेमाल करें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/346T5dB

कोई टिप्पणी नहीं