Breaking News

त्रिपुरा को हराकर झारखंड ने रचा इतिहास, 85 साल बाद हासिल की खास जीत


त्रिपुरा के खिलाफ अगरतला में खेले गए मुकाबले में झारखंड 54 रन से जीत हासिल की और इस तरह से रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में झारखंड की टीम 85 साल में फालोऑन खेलने के बाद जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान सौरभ तिवारी, इशान जग्गी की अहम भूमिका रही। वहीं गेंदबाजों में आशीष ने आखिरी दिन टीम की जीत तय की।अगरतला में खेले गए मुकाबले में त्रिपुरा की टीम ने पहली पारी में 289 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम पहली पारी में 136 रनों पर सिमट गई। त्रिपुरा के कप्तान मिलिंद कुमार ने झारखंड को फॉलोऑन देकर दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। बिखर गई त्रिपुरा की बल्लेबाजीदूसरी पारी में सौरभ तिवारी व ईशांक जग्गी के शतकीय पारी की बदौलत झारखंड ने 8 विकेट पर 418 रन बनाए और फिर पारी घोषित कर दी। इसके बाद मेजबान त्रिपुरा को जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य मिला जिससे हासिल करने के लिए उनके पास एक दिन से भी कम समय था। इसी दबाव में त्रिपुरा की टीम की बल्लेबाजी बिखर गई और तेज गेंदबाज आशीष कुमार ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।झारखंड ने हासिल की जीत अपना पहला रणजी मैच खेल रहे विवेकानंद तिवारी ने 60 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अजय यादव को दो सफलताएं मिलीं। त्रिपुरा की ओर से मुरा सिंह ने 145 गेंदों पर 12 चौके व एक छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली लेकिन यह टीम की हार टालने के लिए काफी नहीं था। त्रिपुरा की टीम 211 रनों पर ढेर हो गई और झारखंड ने जीत हासिल की।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LVpeOG

कोई टिप्पणी नहीं