Breaking News

इस राज्य को देखना पड़ा हार का मुंह, असम ने 3-1 से पछाड़ा


मंडी व सुंदरनगर में चल रही हीरो डा. बीसी रॉय राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के गुरुवार को रोमाचंक मुकाबले हुए। मंडी के पड्डल मैदान में पहला मैच आंध्र प्रदेश बनाम असम के बीच खेला गया। इस मैच में असम ने आंध्र प्रदेश को 3-1 से पराजित किया। आंध्र प्रदेश की ओर से एकमात्र गोल दीपक चंदु के ने मैच के 42वें मिनट में गोल किया, जबकि असम की ओर से उर्काओ मुशाहरे ने मैच के 37वें तथा 49वें मिनट में दो गोल किए, जबकि अमित ठाकुरिया ने मैच के 88वें मिनट में तीसरा गोल करके टीम को विजयी श्री दिलाई। सुंदरनगर में दूसरा मैच सिक्किम बनाम गुजरात के मध्य खेला गया। गुजरात ने एक तरफा इस मैच में सिक्किम को 4-0 से करारी शिकस्त दी। गुजरात की ओर से तीन गोल जय कन्याई ने किए। उसे मैच के 17वें, 81वें तथा 45वें मिनट में गोल किए। ऋतिक बोर्सा ने मैच के 86वें मिनट में चौथा गोल किया। उधर, मंडी के पड्डल मैदान में राजस्थान बनाम दमन-दयू के बीच दूसरा मैच खेला गया। राजस्थान ने इस मैच में 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान की ओर से फारवर्ड खिलाड़ी अमन खान चार गोल किए। उसने मैच के 18वें, 26वें, 47वें तथा 89वें मिनट में गोल किए, जबकि दो गोल मुकेश कुमार ने मैच के 38वें तथा 45वें मिनट में दो गोल किए, जबकि तमिलनाडु के किशोर कुमार की हैट्रिक की बदौलत टीम ने त्रिपुरा पर जीत का स्वाद चखा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34fUuhX

कोई टिप्पणी नहीं