Breaking News

मोबाइल फोन यूजर्स को तगड़ा झटका, अब 2020 तक चुकाना होगा इतना पैसा


दूरसंचार नियामक ट्राई ने किसी दूसरे ऑपरेटर के नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट का इंटरकनेक्ट शुल्क (आईयूसी) को 31 दिसंबर 2020तक बढ़ा दिया है। ट्राई ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि आईयूसी एक साल के लिए और जारी रहेगा।मोबाइल उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2020 तक आईयूसी शुल्क का भुगतान करना होगा। ट्राई ने कहा कि वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल के लिए 0.6 पैसा प्रति मिनट का टर्मिनेशन चार्ज 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा। नियामक ने आईयूसी शुल्क को 1 अक्टूबर 2017 को घटाकर 6 पैसा प्रति मिनट कर दिया था। यह पहले 14 पैसे प्रति मिनट था। ट्राई ने इससे पहले कहा था कि 1 जनवरी 2020 से आईयूसी शुल्क शून्य कर दिया जाएगा। ट्राई ने कहा कि अब एक जनवरी 2021 से वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल के लिए टर्मिनेशन यूसेज चार्ज शून्य कर दिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Sdrcl

कोई टिप्पणी नहीं