Breaking News

पेट्रोल-डीजल पर आई चौंकानी वाली खबर, अब इतनी हो चुकी है 1 लीटर तेल की कीमत


पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चौंकाने वाली खबर है। सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं वहीं, डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं डीजल के दाम 66.04 रुपये प्रति लीटर हो गई। सोमवार को कीमत बढ़ने के साथ ही पेट्रोल के दाम पिछले एक साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।बता दें कि इससे पहले दिल्ली में पिछले साल 24 नवंबर 2018 को पेट्रोल के दाम 75.25 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोल के दाम सोमवार को राजधानी दिल्ली में 75 रुपये हो गए। वहीं, मुंबई पेट्रोल के दाम 80.65 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 77.67 रुपये प्रति लीटर हो गए। इसके अलावा चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल के दाम 77.97 रुपये हो गए।वहीं सोमवार को डीजल की कीमत में 08 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल 66.04 रुपये प्रति लीटर हो गए। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 69.27 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में डीजल के दाम 68.45 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। चेन्नई में बढ़ोतरी के बाद डीजल के दाम 69.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36kmF0K

कोई टिप्पणी नहीं