TikTok की कंपनी लेकर आई 5 कैमरे वाला फोन, जानिए खूबियां

TikTok एप बनाने वाली कंपनी ByteDance ने अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन को Smartisan Jianguo Pro 3 नाम से लेकर आई है। यह एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर आ रहा है। फिलहाल इस फोन को चीन में उतारा गया है जिसकी कीमत 2,899 युआन यानी लगभग 29,000 रुपये है।इस फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसमें 12जीबी तक की रैम, 256जीबी के स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिए गए हैं। यह फोन स्मार्टिसन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए UFS 3.0 सपॉर्ट दिया गया है।इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा Sony IMX586 सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 20 मेगापिक्ल का कैमरा है।यह फोन 4000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस है। इसके अलावा इनमें ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई a/b/g/n/ac, जीपीएस, GLONASS गैलीलियो और वाई-फाई डायरेक्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।फोन को कंपनी ने तीन वेरियंट में लॉन्च किया है। जिनमें 8जीबी+128जीबी वेरियंट की कीमत 2,899 युआन (करीब 29000 रुपये), 8जीबी+256जीबी वेरियंट की कीमत 3,199 युआन (करीब 32000 रुपये) और 12जीबी+256जीबी वाले वेरियंट की कीमत 3,599 युआन (करीब 36000 रुपये) रखी गई है। इस फोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में उतारा गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36nrnLL
कोई टिप्पणी नहीं