महाराष्ट्र की लड़ाई में भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व मुख्यमंत्री की हुई मौत, PM मोदी ने कही ये बात

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही जंग के बीच भाजपा के लिए बुरी खबर आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का का निधन हो गया है। जोशी काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था आज सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे जोशी का निधन हो गया। कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कैलाश जोशी के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कैलाश जोशी वह शख्स थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में प्रमुख योगदान दिया। उन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मध्य भारत में और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाई और एक प्रभावी विधायक के रूप में खुद को स्थापित किया। मैं उनके निधन की खबर से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ऊं शांति।कैलाश जोशी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वो जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी रहे। इसके बाद उनको 1955 में पहली बार हाटपीपल्या नगरपालिका का अध्यक्ष बनाया गया। 1972 से 1977 तक जोशी मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे और 26 जून 1977 को उन्हें राज्य की गैर कांग्रेस सरकार का सीएम बनाया गया था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से जोशी जनवरी 1978 में इस्तीफा दे दिया।आपको बता दें कि कैलाश जोशी ने 1998 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं मिली। इसके बाद जोशी को बीजेपी की ओर से राज्यसभा भेजा गया। 2002 में कैलाश जोशी एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद 2004 में वह भोपाल के सांसद बने और 2014 तक इस सीट पर उनका कब्जा रहा।
Kailash Joshi Ji was a stalwart who made a strong contribution towards Madhya Pradesh’s growth. He worked hard to strengthen Jan Sangh and BJP in Central India. He made a mark as an effective legislator. Pained by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35tu25q
कोई टिप्पणी नहीं