Breaking News

ISL-6: मानवीर जब भी मौका मिलेगा अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा: मानवीर


बेंच से निकलकर मैदान पर पहुंचे एफसी गोवा के मानवीर सिंह ने गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ इंजरी टाइम के अंतिम सेकेंडों में बराबरी का गोल दागा था और उनका कहना है कि जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।पिछले तीन सीजन से एफसी गोवा के साथ खेल रहे मानवीर का यह केवल दूसरा गोल था। पिछले सीजन में वह 19 बार बतौर सबस्टिट्यूट मैदान पर उतरे थे, लेकिन इस सीजन उनके लिए चीजें काफी अच्छी दिखाई दे रही है। स्ट्राइकर मानवीर ने इस सीजन में पहले दो मैचों में चेन्न्यइन एफसी और बेंगलुरू एफसी के खिलाफ अंतिम-11 में जगह बनाई थी। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन तीसरे मैच में वह बेंच पर बैठे थे। तीसरे मैच में इंजरी समय में ना केवल उन्होंने बराबरी का गोल दागा बल्कि अपनी टीम को हार से भी बचा लिया। मानवीर ने कहा, जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं। पिछले सीजन में मैंने एक गोल किया था और एक में असिस्ट किया था। इस साल मैंने दो मैचों में अच्छी शुरूआत की और दोनों ही मैच मेरे लिए काफी अच्छे रहे।उन्होंने कहा, तीसरे मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ मैं बेंच पर पर था और फिर उसके बाद सबस्टिट्यूट आकर मैंने बराबरी का गोल दागा। इस सीजन मैं शुरुआती टीम में था और मैंने अच्छा किया था। तीसरे मैच मेें मैं बेंच से आया और बराबरी का गोल किया। उस गोल से मैं बहुत खुश हूं और मैं ऐसे मौकों का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं खुद को साबित कर सकूं।मानवीर ने टीम की गोल मशीन फेरान कोमोमिनास को लेकर कहा, कोरामिनास के साथ खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि वह एक हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी हैं। पिछले दो सीजन से वह लीग में टॉप स्कोरर रहे हैं। उनके निर्णय लेने की क्षमता और टच काफी शानदार है। मेरे और कोरोमिनास के बीच काफी कड़ा मुकाबला है और मैं अभ्यास के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। बाकी कोच के ऊपर है।उन्होंने कहा, सर्जियो लोबेरा क्लब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी ट्रेङ्क्षनग भारतीय खिलाडिय़ों के लिए काफी अच्छा है। उनके साथ ट्रेङ्क्षनग करने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने तकनीकी रूप से हमारी स्किल और क्षमता को सुधारने में काफी मदद की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34wAs3m

कोई टिप्पणी नहीं