IRCTC लेकर आया है बेहतरीन पैकेज, मेघालय के साथ मॉसिनराम और गुवाहाटी की भी कीजिए सैर

अगर आप मेघालय घूमने प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। 5 रात और 6 दिन के इस टूर की शुरुआत कोलकाता से 18 नवंबर से होगी। इस टूर का नाम ‘एम्यूसिंग एंड मेघालय’ है। ‘एम्यूसिंग एंड मेघालय’ नाम के इस टूर पैकेज के तहत आपको मॉसिनराम, जेकरेम और गुवाहाटी की सैर करने का भी मौका मिलेगा।पैकेज को और अच्छा बनाने के लिए इसमें कायाकिंग, केविंग और रिवर कनोइंग जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं। इतना ही नहीं इस ट्रिप से यात्री मेघालय मोटरसाइकिल की सवारी से घूम सकेंगे।पैकेज के तहत कोलकाता से गुवाहाटी और वापसी का सफर फ्लाइट से तय होगा। आपको बता दें कि कोलकाता से फ्लाइट दोपहर 12.10 मिनट पर उड़ान भरेगी और 13.55 पर गुवाहाटी उतरेगी। वहीं वापसी ट्रिप पर गुवाहाटी से 12.25 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर कोलकाता पहुंच जाएगी।अगर आप सिंगल इस टूर पर जाते हैं तो आपको 27310 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 23635 में प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा। आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।रहना, खाना और रिफ्रेशनमेंट पैकेज में शामिल है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/325biqU
कोई टिप्पणी नहीं