राम मंदिर पर फैसला देने वाले जज बोबड़े खाते हैं ऐसी डिश, जानकर मुंह में आ जाएगा पानी

राम मंदिर पर फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के जजों में शामिल जस्टिस बोबड़े ने अब चीफ जस्टिस पद की शपथ ले ली है और अब वो पद पर आसीन हो चुके हैं। जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। 63 वर्षीय सीजेआई बोबडे ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का स्थान लिया है। गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर को खत्म हुआ है जिसके बाद उनकी ही अनुशंसा को सरकार ने स्वीकृति दे दी थी।बताया गया है कि सीजेआई बोबडे बहुत ही खुशमिजाज और मृदुभाषी हैं। उनको बाइक राइडिंग और पालतू डॉग्स बहुत पसंद हैं। इसी वजह से उन्होंने दो डॉगी पाल रखे हैं एक का नाम साशा और दूसरे का बादशाह है। इतना ही नहीं बल्कि बोबडे फिश लवर भी हैं। अपने घर पर एक छोटा तालाब भी बनवा रखा है जहां बहुत सारी मछलियां हैं जहां वो रोज मछलियों को दाना-पानी देते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।खाली समय में किताबें पढ़ना पसंद करने वाले सीजेआई बोबड़े अपने दोस्तों और मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी जाने जाते हैं। वो अपने साथी जजों और वकीलों को महाराष्ट्र का पारंपरिक भोजन जरूर खिलाते हैं। क्योंकि उनको महाराष्ट्रीयन खाना पसंद है। इसके लिए वो अपने होम स्टेट की पारंपरिक डिश बनवाते हैं और साथी जजों के साथ खाते हैं।जस्टिस बोबड़े ने साथी जजों के लिए मिर्च का ठेचा के साथ सांभर वड़ी, पातल भाजी और अरहर की दाल खास महाराष्ट्रीयन स्टाइल में बनवाई थी। जबकि स्वीट डिश में पूरन पोली बनाई गई जिसको उनके सभी साथी जज बहुत खुश हुए थे। आपको बता दें कि पूरन एक तरह की पूड़ी होती है जिसमें चने की दाल का हलवा भरकर घी से बनाया जाता है और इसे परोसते समय खूब सारा घी भी डाला जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XoRIoM
कोई टिप्पणी नहीं