ये है एंटी-पॉल्यूशन मास्क पहनने का सही तरीका, सिर्फ ऐसा मास्क ही खरीदें

देश की राजधानी समेत कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण भयंकर रूप से फैल चुका है। इससे हवा प्रदूषित ही नहीं बल्कि जहरीली भी हो चुकी है जिसकी वजह से हेल्थ इमर्जेंसी जैसे हालात बन गए हैं। इस मुश्किल समय में लोगों को एंटी-पॉल्यूशन मास्क पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है जो कि हवा को शुद्ध करता है। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता कि इस मॉस्क को पहना कैसे जाए या फिर किस तरह का मास्क पहना जाए जो आपके फेफड़ों को जहरीली हवा से बचा सके। इसी हम आपको बताने जा रहे हैं एंटी पॉल्यूशन मास्क के बारे में सब कुछ....— इस समय बाजार में कई तरह के एंटी पॉल्यूशन मास्क बिक रहे हैं जिनमें से ज्यादातर नकली हैं और वो आपके फेफड़ों को जहरीली हवा से नहीं बचा सकते। ऐसे में आप एन95, एन99, एन100 और पी सीरीज यानी पी95 और पी100 के मास्क ही खरीदें जो पीएम 2.5 प्रदूषक तत्वों को 99 से 99.97 फीसदी तक रोकने में सक्षम हैं। इसके अलावा आप अपने चेहरे पर सही तरीके से फिट होने वाला मास्क खरीदें।— मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें और फिर मास्क पहनें ताकि उसका असर लंबे समय तक रहे।— ध्यान रखें कि मास्क आपके नाक, मुंह और ठुड्डी को अच्छे से कवर कर रहा हो और मास्क में लगे इलास्टिक बैंड्स कान के पीछे फिक्स होने चाहिए। मास्क का मेटालिक स्ट्रैप भी नाक के ब्रिज पर सही तरीके से स्थिर होना चाहिए।— मास्क पहनने के तुरंत बाद अच्छी तरह से सांस लें और छोड़ें ताकि पता चल जाए कि हवा कहीं से लीक तो नहीं हो रही।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WKdGly
कोई टिप्पणी नहीं